रोजाना दौड़ते वक्त इन 8 बातों पर जरूर ध्यान दें, ये है रनिंग का सही नियम

 रोजाना दौड़ते वक्त इन 8 बातों पर जरूर ध्यान दें, ये है रनिंग का सही नियम

सेहतराग टीम

रोजाना चलना और दौड़ना सेहत के लिए काफी जरूरी है। इससे हमारा शरीर फिट और तंदुरूस्त रहता है। वहीं अगर कोई रोजाना अपने शरीर के हिसाब से दौड़ लगाता है और दौड़ने के नियम फॉलो करता है तो वो उसको ज्यादा फायदा मिलता है। इन सबके अलावा दौड़ते वक्त ध्यान देना होगा कि जो ऊर्जा 15-20 की उम्र में होती है, वही 30-40 की उम्र में नहीं हो सकती। इसलिए हर पहलू को समझने के बाद ही दौड़ना चाहिए।

पढ़ें- वर्कआउट के दौरान, पहले और बाद में क्‍या खाना चाहिए?

दौड़ते वक्त रखें इन 8 बातों का ध्यान (10 Tips for Running in the Morning in Hindi):

  • दौड़ने के लिए सुबह का समय अच्छा होता है। रात भर सोने से सुबह शरीर में बेहतर ऊर्जा बनी रहती है। हालांकि कुछ लोग शाम को भी दौडते हैं, लेकिन इस समय दिन भर काम करने के बाद शरीर थका-थका सा रहता है।
  • दौड़ने की जरूरी शर्त है कि इसमें दबाव न महसूस करें। अपने शरीर की जरूरत और क्षमता को जानें। उत्साह और खुशी के लिए दौडें, थकने के लिए नहीं। शरीर पर दबाव पड़े तो रुक जाएं। किसी भी फिजिकल एक्टिविटी में ब्रेक का बडा महत्व है।
  • दौड़ने के लिए छोटे-छोटे कदम सही रहते हैं। शुरुआत में किसी पार्क के ट्रैक पर दौडें। कुछ दिन सीधी-समतल जगह पर दौडें।
  • छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं। जैसे, पहले दिन तीन से पांच मिनट ही दौडें। इस नियम को एक हफ्ते तक जारी रखें। अगले सप्ताह 7 मिनट, फिर 10 मिनट मतलब धीरे-धीरे ही रनिंग टाइम बढाएं। पहली बार दौड़ने वाले आमतौर पर यह गलती करते हैं कि वे किलोमीटर में सोचते हैं। जबकि शुरुआती दौर में किलोमीटर नहीं, मिनट पर सोचें। 5 मिनट-10 मिनट जैसे छोटे लक्ष्य बनाएं, उसे कम से कम एक हफ्ते तक चलाएं। सप्ताह भर में उसमें 10 प्रतिशत से ज्य़ादा इजाफा न करें।
  • दौड़ने से पहले वॉर्म-अप करें, जिससे दौडते वक्त किसी तरह की इंजुरी होने की संभावना न रहे। ब्रिस्क वॉक या हलकी-फुलकी जॉगिंग बेहतर रहेगी। 10-15 मिनट की वॉक से ही बॉडी एक्टिव हो जाती है।
  • दौड़ते हुए मुंह बंद रखें, नाक से सांस लें। मुंह खुलने से गला सूखेगा और थकान जल्दी महसूस होगी। दौड़ते हुए कभी बीच में पानी न पिएं, कोई भी सॉफ्ट या एनर्जी ड्रिंक्स न लें। दौड़ने से कुछ देर पहले पानी पी सकते हैं।
  • दौडते हुए शरीर का ऊपरी हिस्सा सही पॉजिशन में रहना चाहिए। अगर सही पोस्चर नहीं होगा तो बांहों, कंधों, गर्दन या पीठ में दर्द हो सकता है। दौड़ते हुए हाथों को कमर तक रखें। ध्यान दें कि हाथ 90 का कोण बना रहे हों। शरीर को सीधा रखें, आगे झुक कर न दौडें। सिर ऊपर की तरफ हो, पीठ सीधी हो और कंधे झुके हुए न हों।
  • साफ-सुथरी जगह पर दौडें। शुरुआत में सडक पर दौड़ना ठीक नहीं, इसमें असंतुलन का खतरा रहता है। इयरफोन लगा कर न दौड़ें साथ ही भीड़-भाड़ वाली जगह पर भी न दौड़ना करें अवॉयड।

 

इसे भी पढ़ें-

जानिए, क्या पाचन स्वास्थ्य और रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के बीच कोई संबंध है?

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।